उप्र : यमुना नदी में नाव पलटने से 25 लोगों के लापता होने की खबर

0
170

बांदा : बांदा में रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों को राखी बांधने के लिए बच्चों के साथ जा रही बीस से 20 – 25 महिलाओं समेत करीब 40 लोगों से भरी नाव यमुना नदी में पलट जाने की खबर सामने आई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार नाविक तो तैरकर बाहर आ गया लेकिन बाकी लोग जो नाव में सवार थे वे लापता हैं।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बांदा के मरका घाट से फतेहपुर जा रही नाव, यमुना नदी में संतुलन बिगड़ने से डूब गई। उसमें करीबन 40 लोग सवार थे, जिसमें बच्चों समेत 20 से 25 महिलाएं भी बताई जा रही हैं। ये महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए मायके जा रही थीं। जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा नाव में सवार करीब 25 लोगों के लापता होने की बात सामने आ रही है और अबतक 4 शव बाहर निकाले गए हैं।

बांदा जिले के मरका घाट से नाव पर सवार होकर लोग यमुना नदी पार करके फतेहपुर के कउहन जरौली के लिए आते-जाते हैं। गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे नाव पर करीब 40 लोग सवार होकर यमुना नदी पार कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने बांदा में नाव दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। CM ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, NDRF और SDRF की टीमों को तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव, राहत कार्य करने का निर्देश दिया है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here