शर्ली बोचवे आज राष्ट्रमंडल की 7वीं महासचिव के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी

0
31
शर्ली बोचवे आज राष्ट्रमंडल की 7वीं महासचिव के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शर्ली बोचवे राष्ट्रमंडल की 7वीं महासचिव के रूप में आज पदभार ग्रहण करेंगी। इसके साथ ही, वह इस पद पर पहुंचने वाली अफ्रीका की पहली महिला बन जाएंगी। शर्ली बोचवे को कूटनीति, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, शासन और सार्वजनिक सेवा में नेतृत्व का 20 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले, उन्होंने जनवरी 2017 से जनवरी 2024 तक घाना के विदेश मामलों और क्षेत्रीय एकीकरण मंत्री के रूप में कार्य किया। वह घाना की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की सदस्य भी रहीं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महासचिव को राष्ट्रमंडल देश नामित करते हैं जो अधिकतम चार वर्ष के दो कार्यकाल तक पद पर रह सकते हैं। राष्ट्रमंडल महासचिव राष्ट्रमंडल के मूल्यों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने, राष्ट्रमंडल का सार्वजनिक रूप से प्रतिनिधित्व करने और राष्ट्रमंडल सचिवालय के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here