राजस्थान : 1 करोड़ बच्चों ने गाए देशभक्ति गीत, गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज

0
102

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के चलते ही राजस्थान में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह सवा दस बजे से 10 बजकर 40 मिनट तक प्रदेश भर में करीबन एक करोड़ स्टूडेंट्स ने एक साथ राष्ट्रभक्ति के गीत गाए।

राजस्थान में आज एक इतिहास रचा गया। यहां स्वतंत्रता दिवस से पहले 12 अगस्त को एक साथ, एक समय में 1 करोड़ स्कूली छात्रों ने 6 देशभक्ति के गीत गाए। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऐसा पहले पूरे विश्व में कहीं नहीं हुआ इसलिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ।

मुख्य कार्यक्रम जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में हुआ। यहां राजधानी के करीब 26,000 स्कूली बच्चों के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उपस्थित रहे। बच्चों की इस उपलब्धि को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह दी गई है।

मीडिया की माने तो, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल द्वारा बताया गया कि प्रदेश के करीब 67,000 सरकारी और लगभग 50,000 प्राइवेट स्कूलों को इसमें सम्मिलित किया गया था जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले लगभग एक करोड़ बच्चों ने एक साथ 25 मिनट तक राष्ट्रभक्ति से जुड़े 6 गीत गाए। जिनमें पहला राष्ट्रगीत वंदेमातरम, दूसरा सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, तीसरा आओ बच्चों तुम्हें दिखाए झांकी हिंदुस्तान की, चौथा झंडा ऊंचा रहे हमारा, पांचवा हम होंगे कामयाब हम होंगे कामयाब और छठा राष्ट्रगान जन गण मन गाया गया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here