इटैलियन अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर भारत को बधाई देते हुए अंतरिक्ष से एक वीडियो संदेश भेजा है। सामंथा क्रिस्टोफोरेटी एक यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) अंतरिक्ष यात्री हैं जो कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर सवार हैं, उन्होंने इसरो के ‘गज्ञानयान’ कार्यक्रम के सफलता की कामना भी की है। इस वीडियो को इसरो के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।
इसरो ने इस सन्दर्भ में ट्वीट कर शेयर किया है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव पर शुभकामनाओं के लिए @NASA, @esa और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के सभी भागीदारों @Space_Station को धन्यवाद।
News & Image Source : Twitter (@isro)