कांस्टेबल अंकिता ने माउंट एल्ब्रुस की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर रचा इतिहास

0
252

देश आजादी की 75 वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ पर्वतारोही अंकिता गुप्ता ने यूरोपीय महाद्वीप के माउंट एल्ब्रुस की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर इतिहास रच दिया है। मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह चोटी करीबन 18,510 फीट ऊंचाई पर स्थित है। अंकिता ने माउंट एलब्रुस की चोटी पर राज्य सरकार का न्याय एवं सशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल का बैनर प्रदर्शित किया। इस ऊंचाई पर पहुंचकर अंकिता ने एक बार फिर से कवर्धा जिले का नाम पूरी दुनिया में रौशन कर दिखाया है।
मीडिया की माने तो, पर्वतारोही अंकिता गुप्ता ने 15 अगस्त को यूरोप के माउंट एल्ब्रुस की 5,642 मीटर ऊंचाई पर तिरंगा फहराया है। पर्वतारोही अंकिता ने तापमान माइनस 25 से 30 डिग्री और हवा गति 45 से 50 किलोमीटर रफ्तार के बीच सुबह लगभग 5.45 मिनट पर तिरंगा लहराया। खास बात यह रही कि अंकिता ने राज्य सरकार का न्याय एवं सशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल प्रदर्शित किया। 16 अगस्त को यूरोपीय महाद्वीप स्थित माउंट एल्ब्रुस के पूर्व हिस्से में भी भारत का तिरंगा लहरा कर कवर्धा और देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here