भाजपा ने सोशल मीडिया अभियान- ‘देश की बदली सोच’ शुरू किया

0
212

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया अभियान- देश की बदली सोच शुरू किया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के स्‍वतंत्रता दिवस के भाषणों की तुलना पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सहित पूर्व प्रधानमंत्रियों के भाषणों से की है। भाजपा ने ट्विटर हैंडल पर श्री मोदी और उनके पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों के भाषणों के अंश का उल्‍लेख करते हुये कई ग्राफिक साझा किया है। एक ट्वीट में आरोप लगाया गया है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद 1963 में अपने भाषण में शहीदों को कोई श्रद्धांजलि नहीं दी, जबकि श्री मोदी ने 2020 में लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में लद्दाख में चीन के सैनिकों के साथ संघर्ष में जान गंवाने वाले सैनिकों को याद किया था।

भाजपा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर यह भी कहा है कि 1975 में आपातकाल लगाये जाने के बाद इंदिरा गांधी ने इसे राजनीतिक, आर्थिक और अन्‍य राष्‍ट्रीय व्‍यवस्‍था की सफाई के लिए कडवी गोली बताते हुए सही ठहराया था, जबकि श्री मोदी ने 2017 में अपने भाषण में लोकतंत्र को देश की सबसे बडी शक्ति बताया था।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here