आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच आज

0
222
आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच आज
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आज जो टीम हारेगी उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा और जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 खेलेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों टीमें प्लेऑफ में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2023 के क्वालिफायर-2 में भिड़ी थीं। तब गुजरात ने मुंबई को 62 रन से हराया था। आईपीएल में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से गुजरात टाइटंस ने 5 मैच जीते हैं तो वहीं मुंबई इंडियंस को सिर्फ 2 जीत नसीब हुई हैं। इस तरह अभी तक गुजरात का पलड़ा ज्‍यादा भारी है। दोनों टीमें सीजन में तीसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले जब दो मुकाबले खेले गए तो दोनों बार गुजरात को जीत मिली। दोनों टीमें महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पहली बार भिड़ेंगी। मुंबई इंडियंस 5वीं बार आईपीएल का एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। इससे पहले, 2011, 2012, 2014 और 2023 में खेली थी। इन सभी सीजन में टीम खिताब जीतना तो दूर फाइनल तक भी नहीं पहुंची। 2011 और 2023 में एलिमिनेटर जीता था लेकिन क्वालिफायर-2 हार गई। वहीं, 2012 और 2014 में एलिमिनेटर में ही हारकर बाहर हो गई थी। वहीं, गुजरात पहली बार एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 :

गुजरात टाइटंस – साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, गेराल्ड कोएत्जी, साई किशोर, मोहम्मद सिराज।

इंपैक्ट प्लेयर – प्रसीद्ध कृष्णा।

मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, चैरिथ असलंका / बेवोन जैकब्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।

इंपैक्ट प्लेयर – अश्वनी कुमार/कर्ण शर्मा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here