हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में अचानक आई तेज बाढ़ से चक्की पुल ढह गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चक्की नदी पर अचानक आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त रेलवे पुल आज सुबह ढह गया। इस संबंध में खबर है कि नदी का पानी अभी कम नहीं हुआ है।इस बात को लेकर ADM कांगड़ा रोहित राठौर का कहना है कि कांगड़ा जिले में चक्की पुल आज ढह गया। दूसरी ओर जानकारी मिली है कि कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है।
News & Image Source: Twitter (@AHindinews)