केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पंचकुला, हरियाणा में नए भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह में संबोधन किया। उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि जो हम कहते हैं वह करते हैं। हमने भारत की राजनीति में विश्वास का संकट दूर किया है। हमने जम्मू और कश्मीर में धारा को ३७० को समाप्त किया। नागरिकता क़ानून में संशोधन किया है और आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आज भारत में स्टार्ट अप्स का एक मजबूत Ecosystem तैयार हो चुका है। आज 75000 से भी अधिक रजिस्टर्ड स्टार्ट अप्स है जबकि 2014 में बमुश्किल 400-500 स्टार्ट अप्स ही थे। हरियाणा में किसानों की उपज की रिकार्ड खरीद हुई है। इतना ही नहीं MSP पर 14 फसलों की खरीद करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज जब यहां चंड़ीगढ़ के नजदीक पंचकुला में भाजपा के इस भव्य कार्यालय भवन का उद्घाटन हो रहा है तो सहज रूप से हमें डा. मंगल सेन जी का स्मरण हो आता है। डा. मंगल सेन ने इस प्रदेश में संगठन को गाँव-गाँव तक ले जाने और उसे मजबूती देने का काम किया।
उन्होंने बताया कि किसी भी संगठन के लिए कार्यालय सिर्फ एक ईंट पत्थर की ईमारत नहीं होता हैं। एक कार्यालय सकारात्मक संवाद और विचार प्रवाह का एक उपयुक्त स्थान भी होता हैं। उन्होंने कहा कि आज आठ साल से मनोहर लाल खट्टर इस प्रदेश के मुख्यमंत्री है मगर विपक्ष का भी कोई नेता यह बात नहीं कह सकता कि मनोहर लालजी के दामन पर भ्रष्टाचार की कोई दाग लगी हुई हो। चाहे प्रदेश सरकार हो या केंद्र सरकार हो या हमारा शिखर नेतृत्व उस पर कोई उँगली उठा नहीं सकता। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा परिश्रमी और पराक्रमी लोगों की धरती है। अभी हाल में ही बर्मिंघन में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में बीस मेडल अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। आज देश का सबसे बड़ा साफ्टवेयर निर्यातक राज्य हरियाणा है।मैं इसके लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर जी को बधाई देता हूँ।
News Source : Twitter (@rajnathsingh)
Image Source : ANI