आज पंजाब में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

0
17
आज पंजाब में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के कई जिलों में सोमवार को तेज वर्षा हुई। चंडीगढ़ में सुबह तीन से आठ बजे तक 71.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। रविवार को 121.8 मिमी वर्षा हुई थी। पंजाब में दो दिन की वर्षा से गर्मी कम हो गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 28-30 और न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी कई जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना है। वहीं, हिमाचल में भी भारी वर्षा जारी रही। शिमला में पांच मंजिला भवन ढह गया। कई राज्यों में भारी वर्षा के कारण बाढ़ जाने हालात बन गए हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला के भट्टाकुफर की माठ कॉलोनी में सुबह करीब 8:10 बजे भारी वर्षा के बीच पांच मंजिला भवन ढह गया। साथ के पांच भवन भी खतरे की जद में हैं। रविवार रात 12 बजे दरारें आने पर भवन खाली करवा लिया था। रामपुर के सिक्कासेरी गांव में तड़के साढ़े तीन बजे बादल फटने से पानी का बहाव गांव की ओर मुड़ गया। इससे करीब 35 भेड़-बकरियां बह गईं। भारी वर्षा के कारण हिमाचल में 14 मकानों व 14 पशुशालाओं को नुकसान हुआ है। 259 सड़कें बंद हैं। तीन लोगों की मौत हो गई। गगल एयरपोर्ट पर कोई भी उड़ान नहीं हुई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भारी वर्षा का अलर्ट है। हरियाणा के सिरसा में तूफान के कारण रेल ट्रैक पर 10 पेड़ गिर गए। 110 की स्पीड पर बठिंडा-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन की इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उत्तर प्रदेश में छह लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को भारी वर्षा का अलर्ट है। हरियाणा के सिरसा में तूफान के कारण रेल ट्रैक पर 10 पेड़ गिर गए। 110 की स्पीड पर बठिंडा-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन की इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उत्तर प्रदेश में छह लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू हो गई। यमुनोत्री धाम की यात्रा अभी बंद है। एक हजार से अधिक यात्री रास्ते में रुके हैं। उत्तरकाशी में यमुनोत्री राजमार्ग तीन स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। इसे खुलने में दो दिन लग सकते हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here