बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन काफी अहम दिन है। आज यहां नई महागठबंधन सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। मीडिया की माने तो, उम्मीद जताई जा रही है कि नीतीश कुमार को बहुमत प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसी के चलते एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने अपने पद से त्याग-पत्र दे दिया है।
बिहार में आज नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव की सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। इसी बीच महागठबंधन सरकार स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। उन्होंने नीतीश-तेजस्वी सरकार के विधायकों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सवाल खड़े करते हुए उसे अवैधानिक बताया है। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर विजय सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वे पहले ही सरकार गठन के उपरांत इस्तीफा देना चाहते थे। किन्तु उन पर विधायकों ने अनर्गल आरोप लगा दिए। इस स्थिति में, उन्हें इन आरोपों पर जवाब देना था, इसलिए अब तक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया था।