उप्र : पहाड़ों पर जमकार बारिश हो रही है। जिसके अन्तर्गत गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। मीडिया की माने तो, नदी अपने पूरे उफान पर है। गंगा नदी के किनारे बसे तराई के क्षेत्र डूब चुके हैं। शहर की गलियों में गंगा का पानी बह रहा है और इसी पानी में गंगा नदी में रहने वाले जीव-जंतु भी गलियों में आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ हुआ प्रयागराज में। जहां शनिवार सुबह गंगा से लगे हुए सलोरी क्षेत्र में मगरमच्छ सड़क पर आ गया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 10-12 फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर लोग डरकर अपनी छतों पर चढ़ गए। इलाके में सभी ने अपने दरवाजे बंद कर लिए। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस और वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा और वापस मगरमच्छ को गंगा में छोड़ा गया।