जम्मू कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर

0
94

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ की खबर है। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाब दिया। एक आतंकी मारा गया है। फायरिंग में एक अफसर के घायल होने की खबर है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुडार वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। भारतीय सेना की चिनार कोर सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई।

News and image source- Social Media

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here