मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज कहा कि चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्र- मेडटेक भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में परिवर्तन का एक प्रमुख स्तंभ है। श्री नड्डा ने 11वें एशिया पैसिफिक मेडटेक फोरम 2025 के उद्घाटन सत्र को वर्चुअली संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने इस क्षेत्र के व्यापक दायरे का उल्लेख किया। इसमें निदान, उन्नत उपकरण, डिजिटल स्वास्थ्य और ए आई संचालित समाधान शामिल हैं, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, कुशल और किफायती बनाया जा सके।
स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत के मेडटेक और चिकित्सा उपकरण क्षेत्र को मज़बूत करने के लिए की गई कई प्रमुख सरकारी पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने चिकित्सा उपकरणों में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश सहित सरकार की निवेशक-अनुकूल नीतियों की भी चर्चा की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



