मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के समान वे भी भारत और अमेरिका की व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल का भारत समर्थन करता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत को शानदार बताया। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने में सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



