मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र – आई. जी. एन. सी. ए. ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आकाशवाणी रेडियो कार्यक्रम से प्रेरित मन की बात कला प्रदर्शनी शुरू की है। प्रदर्शनी में पद्म भूषण से सम्मानित राम बहादुर राय की कई कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। यह कला प्रदर्शनी चित्रों के माध्यम से कार्यक्रम की व्याख्या करने का एक अनूठा प्रयास है जिसमें प्रत्येक कलाकृति के साथ एक संक्षिप्त विवरण भी दिया गया है जिसके माध्यम से दर्शक मन की बात कार्यक्रम से एक नए रूप में जुड़ पाएँगे। प्रदर्शनी, 22 सितम्बर तक नई दिल्ली में आई. जी. एन. सी. ए. की दर्शनम गैलरी में, प्रतिदिन सुबह साढ़े दस बजे से शाम साढ़े छह बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



