नेपाल की नवनियुक्‍त अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने की बात

0
158

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नेपाल की नवनियुक्‍त अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ आज फोन पर बात की। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री कार्की ने श्री मोदी के 75वें जन्‍मदिन के अवसर पर उन्‍हें शुभकामनाएं दीं। श्रीमती कार्की ने भारत-नेपाल के सदियों पुराने मित्रतापूर्ण संबंधों को याद किया और प्रधानमंत्री को नेपाल के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम से अवगत कराया।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री कार्की को नेपाल की प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी और नेपाल को भारत का निरंतर समर्थन देने का वचन दिया। प्रधानमंत्री ने नेपाल में हाल में लोगों के मारे जाने की घटना पर अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की और वहां शांति तथा स्थिरता लाने के श्रीमती कार्की के प्रयासों को भारत का समर्थन दोहराया। बातचीत के दौरान नेपाल-भारत संबंधों और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा हुई। श्री मोदी ने श्रीमती कार्की और नेपाल के लोगों को कल उनके राष्‍ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here