मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस आज नई दिल्ली में मनाया जाएगा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान डॉ. कुमार कई प्रमुख पहलों का शुभारंभ करेंगे जिनसे बधिर समुदाय के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और सशक्तिकरण के नए अवसर सृजित होंगे। डॉ कुमार आठवीं राष्ट्रीय भारतीय सांकेतिक भाषा प्रतियोगिता 2025 के विजेताओं को भी सम्मानित करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बधिर लोगों के मानवाधिकारों को साकार करने में सांकेतिक भाषा के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के लिए 23 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस घोषित किया है। इस वर्ष का विषय है- “बिना सांकेतिक भाषा के अधिकार के कोई मानवाधिकार नहीं”।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



