शताब्‍दी समारोह देश की एकता में संघ की भूमिका को दर्शाता है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

0
28
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, aप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-आर.एस.एस. के शताब्दी समारोह में भाग लिया। शताब्‍दी समारोह आर.एस.एस. की विरासत, संघ के सांस्कृतिक योगदान और देश की एकता में संघ की भूमिका को दर्शाता है। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आर.एस.एस. राष्ट्र निर्माण के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि सौ वर्ष पहले आज ही के दिन एक संगठन के रूप में आर.एस.एस. की स्थापना मात्र एक संयोग नहीं था, बल्कि यह हजारों वर्षों से चली आ रही एक परंपरा का पुनरुत्थान था।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक राष्ट्र सेवा और समाज को सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास करते रहे हैं। प्रधानमंत्री ने स्‍मरण कराते हुए कहा कि स्वयंसेवकों ने वर्ष 1963 में गणतंत्र दिवस परेड में गर्व के साथ भाग लिया था। इस अवसर पर श्री मोदी ने एक विशेष स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल विजयादशमी का पर्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आर.एस.एस. लोगों में राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक जागरूकता की भावना जगाता है। आर.एस.एस. के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि संघ के कार्यों और गतिविधियों को देश के कोने-कोने में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज, संघ द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यों से अवगत है। श्री होसबोले ने कहा कि स्वयंसेवक, समाज को एक सूत्र में पिरोते हुए सामाजिक विकास, राष्ट्र सेवा, सुरक्षा और विभिन्‍न कल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here