मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने दक्षिण प्रायद्वीप पर अगले तीन से चार दिनों में बारिश के बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिेनों के दौरान तमिलनाडु, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। इस बीच लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में आज तेज़ हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावना है।
देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में तेज बारिश जारी रहेगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



