मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में ग्रीन पटाखों के निर्माण और बिक्री के मुद्दों पर आज सुनवाई करेगा। इससे पहले, शीर्ष अदालत ने 26 सितम्बर को इस मामले की सुनवाई की थी। इसमें प्रमाणित निर्माताओं को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में न बेचने की शर्त पर ग्रीन पटाखे बनाने की अनुमति दी थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अदालत ने केंद्र से राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध पर नए सिरे से विचार करने को भी कहा था। इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार त्यौहारों के दौरान ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल का समर्थन करेगी, ताकि लोग खुशी से त्यौहार मना सकें।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



