मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेल अहमदाबाद में कराने की सिफारिश की गई है। राष्ट्रमंडल खेल से जुड़े कार्यकारी बोर्ड ने यह घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में विशेष रूप से खेलो इंडिया पहल के तहत भारत में खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।
अब इस सिफारिश को अगले महीने राष्ट्रमंडल खेल महासभा के सामने रखा जाएगा।
गृहमंत्री अमित शाह ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया और देश को बधाई दी। श्री शाह ने कहा कि भारत ने विश्व-स्तरीय खेल सुविधाएं और खिलाड़ी तैयार करके यह सम्मान अर्जित किया है।
खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि अहमदाबाद में 2030 के राष्ट्रमंडल खेल हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण होंगे। श्री पटेल ने इस सिफारिश के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



