नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव-गहलोत से मिले थरूर, आधे घंटे चली बैठक

0
212

नई दिल्ली : कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए हलचल तेज है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठकें जारी हैं। मीडिया के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि G-23 की तरफ से शशि थरूर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं गांधी परिवार, अशोक गहलोत को चुनाव में उतारने की तैयारी कर रहा है।

मीडिया की माने तो, कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर ने बीते दिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने पार्टी के भविष्य के कदमों और अध्यक्ष के आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। मीडिया सूत्रों से सामने आई जानकारी के अनुसार, गहलोत और थरूर के बीच हुई लगभग आधे घंटे की मुलाकात के दौरान पार्टी के भविष्य के कदमों तथा अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुई।

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here