युवा अधिकारियों के नेतृत्व में तैयार पुलिस बल विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

0
130

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि युवा अधिकारियों के नेतृत्व में तैयार पुलिस बल विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में भारतीय पुलिस सेवा के 77वें भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि अधिकारी बनने वाले युवाओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि अधिकार के साथ जवाबदेही भी आती है। राष्ट्रपति ने कहा कि युवा अधिकारियों को आपात स्थितियों से निपटने के दौरान नैतिकता के साथ न्यायसंगत और निष्पक्ष प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि तकनीक ने पुलिसिंग के क्षेत्र में काफी बदलाव ला दिया है। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि डिजिटल अरेस्‍ट इन दिनों नागरिकों के लिए सबसे खतरनाक चुनौतियों में से एक है। उन्होंने युवा आईपीएस अधिकारियों के लिए एआई को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here