विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजारों में 14,610 करोड़ रुपये लगाए

0
161
विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजारों में 14,610 करोड़ रुपये लगाए

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीन महीने तक भारतीय शेयर बाजारों से लगातार धन निकालने के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने अक्टूबर में, यानी पिछले महीने इस मद में 14 हजार 610 करोड़ रुपये का निवेश किया। ताजा आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने पिछले महीने भारतीय ऋण बाजार में भी तीन हजार 507 करोड़ रुपये का निवेश किया। इस तरह अक्‍टूबर में भारतीय पूंजी बाजार में विदेशी निवेशकों का कुल निवेश 18 हजार 117 करोड़ रुपये रहा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले, सितंबर में विदेशी निवेशकों ने भारत के शेयर बाजारों से 23 हजार 885 करोड़ रुपये, अगस्त में 34 हजार 990 करोड़ रुपये और जुलाई में 17 हजार 700 करोड़ रुपये निकाले थे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here