भारत, इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है : अनुराग सिंह ठाकुर

0
444

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और भारत, इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अनुराग ठाकुर आज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में आयोजित मेरा हिमाचल – मेरा गौरव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश और राज्य में तेजी से विकास के लिए डबल इंजन सरकार की स्थापना हुई है। मीडिया की माने तो, हिमाचल में 1948 से अब तक किए गए विकास कार्यों की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में राज्य में काफी बदलाव आया है। श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

News & Image Source :  newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here