लाल किले में मानचित्रण प्रदर्शन – अब पूरे वर्ष जारी रहेगा

0
203

भारत के पहलुओं को उजागर करने वाला मातृभूमि- मानचित्रण प्रदर्शन – अब पूरे वर्ष ऐतिहासिक लाल किले में प्रदर्शित किया जायेगा। संस्कृति मंत्रालय ने कहा है कि यह शो अत्याधुनिक तकनीक के साथ प्रकाश, ध्वनि और संगीत का उपयोग करके एक भव्य प्रदर्शन करेगा। यह अपने लंबे और अद्भुत इतिहास के माध्यम से भारत की समृद्ध और विविध संस्कृति को उजागर करता है। यह प्रदर्शन नागरिकों में गर्व पैदा करने के लिए देशभक्ति की भावनाओं को जगाता है।

मंत्रालय ने कहा कि दस दिवसीय लाल किला महोत्सव – भारत भाग्य विधाता जारी है और मानचित्रण प्रदर्शन मातृभूमि को सांस्कृतिक समारोह में अच्‍छा प्रोत्‍साहन मिल रहा है। दस दिवसीय महोत्सव के तीन अप्रैल को समाप्त होने के बाद भी ये प्रदर्शन पूरे वर्ष जारी रहेगा।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here