मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद, गुजरात में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ के गुजरात संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आनंदीबेन पटेल जी ने एक शिक्षिका से लेकर गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री व राज्यपाल के रूप में नारी–शक्ति के नेतृत्व का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके जीवन की चुनौतियाँ और प्रत्येक परिस्थिति में दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ते रहने की प्रेरणाप्रद घटनाओं पर आधारित पुस्तक ‘चुनौतियाँ मुझे पसंद हैं’ के गुजराती संस्करण का आज अहमदाबाद में विमोचन किया। यह पुस्तक हर युवा को अवश्य पढ़नी चाहिए और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में त्याग व समर्पण की प्रेरणा लेनी चाहिए।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



