मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा संसदीय दल कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल मंगलवार, 9 दिसंबर, 2025 को सुबह 9:30 बजे एक बैठक आयोजित करेगा। यह बैठक संसद पुस्तकालय भवन (पीएलबी) के जीएमसी बालयोगी सभागार में होगी। कार्यालय सचिव डॉ. शिव शक्ति नाथ बख्शी द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस में लोकसभा और राज्यसभा के सभी एनडीए सदस्यों को समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वहीं, आज सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र का आठवां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर एक खास चर्चा कर रहे हैं। बंकिम चंद्र चटर्जी के लिखे और 7 नवंबर 1875 को साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में पहली बार छपे इस राष्ट्रीय गीत ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। संसद में इस गीत के ऐतिहासिक महत्व और आज की जरूरत पर चर्चा हो रही है। लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा की शुरुआत दोपहर 12 बजे से हुई। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा अनुराग ठाकुर, बिप्लब देब, बांसुरी स्वराज, संबित्र पात्रा, तेजस्वी सूर्या, संतोष पांडेय, सौमित्र खान और राजनाथ सिंह चर्चा करेंगे। वंदे मातरम बहस से जुड़े शेड्यूल के मुताबिक, सत्ताधारी एनडीए सदस्यों को लोकसभा में इसके लिए तय कुल 10 घंटों में से तीन घंटे दिए गए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



