मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईरान ने ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया है। ईरानी मीडिया ने शनिवार सुबह इस बारे में जानकारी दी और बताया कि तेल टैंकर में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के 18 क्रू मेंबर सवार थे। दरअसल, गल्फ ऑफ ओमान में ईरान ने एक तेल टैंकर के जब्ती की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के तट पर एक तेल टैंकर को जब्त करने के दो दिन बाद हुई है। ईरान की न्यूज एजेंसी ने होर्मोजगान के दक्षिणी प्रांत के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ओमान सागर के तट के पास 60 लाख लीटर अवैध डीजल ईंधन ले जा रहे एक तेल टैंकर को कब्जे में लिया गया है। अधिकारी ने यह भी कहा कि जहाज ने रोके जाने से पहले अपने सभी नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिए थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईरान में खुदरा ईंधन की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं, जिससे इसे अन्य देशों में तस्करी करके भेजना विशेष रूप से लाभदायक हो जाता है। इसीलिए ईरानी सेना द्वारा नियमित रूप से जहाजों को चेंकिग की जाती है, ताकि वे खाड़ी में अवैध रूप से ईंधन का परिवहन करने पर रोक लगा सके। इससे पहले पिछले महीने ईरान ने पिछले महीने खाड़ी के जलक्षेत्र में एक तेल टैंकर को अवैध माल ले जाने के आरोप में जब्त कर लिया था। इस दौरान ईरान ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि यह किसी अन्य देश के खिलाफ जवाबी कार्रवाई थी। इससे भी पहले ईरान इस क्षेत्र में कई कमर्शियल जहाजों को निशाना बना चुका है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



