WPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला आज

0
140
WPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विमंस प्र‍ीमियर लीग 2026 के चौथे मुकाबले में दिल्‍ली कैपिटल्‍स महिला टीम का सामना गुजरात जायंट्स से होगा। दोनों टीम डब्ल्यूपीएल 2026 में एक-एक मुकाबला खेल चुकी हैं। अब एशले गार्डनर और जेमिमा रोड्रिग्स की कप्‍तानी वाली टीम इस सीजन में पहली बार टकराने के लिए तैयार हैं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात जायंट्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का चौथा मुकाबला रविवार, 11 जनवरी को खेला जाएगा। मुकाबला नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस और गुजरात जायंट्स विमंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का चौथा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 7 बजे होगा।

दिल्ली कैपिटल्स : जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, मारिजैन कप्प, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग।

गुजरात जाइंट्स : सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर (कप्‍तान), डेनिएल व्याट-हॉज, कनिका आहूजा, यास्तिका भाटिया, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहम, राजेश्वरी गायकवाड़, काशवी गौतम, अनुष्का शर्मा, किम गार्थ, तनुजा कंवर, तितास साधु, रेणुका सिंह ठाकुर, आयुषी सोनी, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here