छत्तीसगढ़ : एक महिला समेत 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

0
135
छत्तीसगढ़ : एक महिला समेत 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला माओवादी अंजू भी शामिल हैं। अंजू ने गरियाबंद जिले में सक्रिय अन्य माओवादियों से हथियार डालने और आत्मसमर्पण करने की अपील की है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने भी क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण करने, समाज की मुख्यधारा में लौटने और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को इस साल मार्च तक माओवादी समस्या से मुक्त करने का संकल्प लिया है। छत्तीसगढ़ में पिछले दो वर्षों में दो हजार से अधिक माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया और मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here