मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मैच आज यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। लीग के बचे हुए सभी 11 मैच अब वडोदरा में ही खेले जाएंगे। दोनों टीमों का सीजन में दूसरा बार सामना होगा। पिछले मैच में गुजरात ने यूपी वॉरियर्स को 10 रन से हराया था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लेऑफ के लिहाज से यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होगा। 2024 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्वालिफाई कर चुकी है जबकि दिल्ली कैपिटल्स मंगलवार को मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर रेस में बनी हुई है। मुंबई, यूपी, दिल्ली और गुजरात के चार अंक हैं लेकिन नेट रनरेट के आधार पर यूपी गुजरात से ऊपर हैं। गुजरात लगातार तीन हार के बाद सबसे नीचे है। यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में गुजरात जायंट्स का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, जिसने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि यूपी वॉरियर्स को 3 मैचों में जीत मिली है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI :
यूपी वॉरियर्स : मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, क्लॉय ट्रायन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सेहरावत, सोफी एकलस्टन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
गुजरात जायंट्स : एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, शिवानी सिंह, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर और राजेश्वरी गायकवाड।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



