विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूरोपियन काउंसिल अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन से की मुलाकात

0
70
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूरोपियन काउंसिल अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन से की मुलाकात

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल नई दिल्ली में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों नेताओं की बातचीत से भारत-यूरोपीय संघ संबंधों का नया अध्याय शुरू होगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले कल भारत यात्रा पर पहुंचे यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा का नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया। वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनकी अगवानी की। हवाई अड्डे पर रोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डॉ. जयशंकर की यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष कया कलास के साथ भी सार्थक बातचीत हुई। डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों ने आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here