मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाली कांग्रेस नेपाल के ऊपरी सदन में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। नेपाली कांग्रेस-एन.सी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल -यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनवादी यानी सीपीएन-यूएमएल ने कल हुए नेशनल असेंबली के चुनाव में जीत दर्ज की। नेपाल के निर्वाचन आयोग ने 25 जनवरी के चुनावों के लिए अंतिम परिणामों की घोषणा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस चुनाव में एन.सी ने नौ, सीपीएन-यूएमएल ने आठ और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल (एल.एस.पी-एन) ने एक सीट जीतीं। दो पार्टियों के गठबंधन एन.सी और यूएमएल ने 18 सीटों में से 17 सीटों पर कब्जा किया। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी को एन.सी और सीपीएन-यूएमएल के बीच हुए गठबंधन के कारण कोई भी सीट नहीं मिली।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



