मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज यानी 27 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने रोमांचक जीत दर्ज की। गुजरात सिर्फ 3 रन से यह मुकाबला जीती। सोफी डिवाइन ने आखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड किए और गुजरात को शानदार जीत दिलाई। इससे पहले जब इसी सीजन दिल्ली और गुजरात का सामना हुआ था तो उस मुकाबले में भी सोफी ने 7 रन आखिरी ओवर में बचाए थे। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में गुजरात जायंट्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए थे। बेथ मूनी ने सर्वाधिक 58 रन बनाए थे। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने तीसरे नंबर पर आकर 39 रन बनाए थे। अंत में तनुजा कंवर ने 21 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए। 2 विकेट चिनले हेनरी ने लिए। 1-1 विकेट मारिजान कैप, नंदिनी शर्मा और मिन्नु मणी ने लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के लिए 175 रन के टारगेट का पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। शैफाली वर्मा 14 तो लिजेल ली सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गई थीं। लौरा वोल्वर्ड्ट भी 24 तो जेमिमा रोड्रिग्स भी 16 रन बनाकर पविलियन लौट गई। इसके बाद निक्की प्रसाद और स्नेह राणा ने अंत में गजब की पारी खेली। लेकिन, दोनों ही दिल्ली को जीत दिलाने में असफल रहीं। निक्की प्रसाद अंत तक नाबाद रहीं। दिल्ली को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 4 रन की जरूरत थी। निक्की प्रसाद स्ट्राइक पर थीं। हालांकि, वह बड़ा शॉट मारने के चक्कर में कैच आउट हो गईं। इसके चलते गुजरात सिर्फ 3 रन से जीत दर्ज की। निक्की 47 रन बनाकर आउट हुईं जबकि स्नेह राणा 29 रन बनाकर आउट हुईं। गुजरात जायंट्स के लिए सोफी डिवाइन और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 3-3 विकेट लिए। 1 विकेट कप्तान एश्ले गार्डनर ने लिया। 20 ओवर में दिल्ली 171 रन ही बना पाई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



