सोफी मोलिनेक्स बनीं ऑस्ट्रेलिया की तीनों फॉर्मेट की नई कप्तान

0
80
सोफी मोलिनेक्स बनीं ऑस्ट्रेलिया की तीनों फॉर्मेट की नई कप्तान
Image Source : Social Media

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोफी मोलिनक्स को तीनों फॉर्मेट में एलिसा हीली की जगह कप्तान के तौर पर नियुक्त किया है, जिससे महिला क्रिकेट कप्तानी में बड़ा बदलाव आया है। एलिसा हीली ने भारत के खिलाफ आगामी सीरीज के बाद रिटायरमेंट लेने का एलान पहले ही कर दिया है, तो ऐसे में अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नए कप्तान का एलान किया है। बाएं हाथ की स्पिनर सोफी मोलिनक्स आगामी घरेलू टी20 सीरीज में भारत के खिलाफ कप्तानी संभालेंगी। वहीं, एलिसा हीली टेस्ट और वनडे में इस मल्टी फॉर्मेट सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालेंगी, जिसके बाद वे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरअसल, महिला टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने नए कप्तान के चयन के लिए तुरंत कदम उठाए हैं। कप्तान नियुक्त होने के बाद मोलिनक्स ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है और मुझे इस पर बेहद गर्व है, खासकर एलिसा के बाद, जिन्होंने इस टीम और खेल पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है। हमारे पास एक बहुत मजबूत ग्रुप है, जिसमें कई नेचुरल लीडर हैं और कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी मौजूद हैं जिनके साथ मैं काम करने के लिए काफी उत्सुक हूं। हमें लगातार आगे बढ़ते रहना होगा और दूसरी टीमों के मुकाबले खुद को एक अलग लेवल पर पहुंचाने की कोशिश करनी होगी। मुझ पर जो भरोसा दिखाया गया है उसके लिए मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आभारी हूं। एशले गार्डनर को उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि मोलिनक्स को उप-कप्तान ताहलिया मैकग्राथ से आगे प्रमोट किया गया है। ताहलिया मैकग्राथ अपने पद पर बनी रहेंगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here