मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। कल बारामती में विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री और विमान में सवार चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागर विमानन मंत्रालय ने बताया है कि विमान दुर्घटना के तुरंत बाद सभी आवश्यक प्रतिक्रिया और जांच तंत्र सक्रिय कर दिए गए थे। मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली स्थित विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो-एएआईबी और मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय स्थित- डीजीसीए की टीमें कल दुर्घटनास्थल पर पहुंची थी। एएआईबी के महानिदेशक भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। मंत्रालय ने कहा कि आगे की जांच तेजी से चल रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



