मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में भारत रत्न से सम्मानित सी. सुब्रमण्यम की जयंती पर उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि सुब्रमण्यम ने देश की हरित क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आप को बता दे, उनके दूरदर्शी नेतृत्व और नीतियों ने देश के कृषि परिदृश्य को बदल दिया जिससे खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई और लाखों किसानों की आजीविका मजबूत हुई। उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय विकास में सुब्रमण्यम का अमिट योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



