मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कप्तान एशले गार्डनर और जार्जिया वेयरहैम के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर गुजरात जायंट्स ने शुक्रवार को गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में प्रवेश कर लिया। मुंबई की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 48 गेंदों पर 82 रन की आक्रामक पारी खेली। इस दौरान कप्तान ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए, लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। पहले बल्लेबाज करते हुए गार्डनर ने 28 गेंद में 46 और वेयरहैम ने 26 गेंद में 44 रन बनाये थे। दोनों के बीच 71 रन की अहम साझेदारी के दम पर गुजरात ने चार विकेट पर 167 रन बनाये। अनुष्का शर्मा ने 31 गेंदों पर 33 रनों का योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने 21 गेंदों पर 25 और विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने 8 गेंदों पर 5 रन की पारी खेली।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में मुंबई की टीम सात विकेट पर 156 रन ही बना सकी। कप्तान हरमनप्रीत ने अकेले किला लड़ाने की कोशिश करते हुए 82 रन बनाये लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। यह लगातार आठ हार के बाद मुंबई इंडियंस पर गुजरात की पहली जीत है। मुंबई की ओर से सलामी बल्लेबाज सजीवन सजना ने 25 गेंदों का सामना किया और 26 रन बनाए। अमेलिया केर के बल्ले से 20 और अमनजोत कौर के बल्ले से 13 रन निकले। गुजरात की ओर से सोफी डिवाइन और जॉर्जिया वेयरहैम ने 2-2 विकेट चटकाए। उनके अलावा काश्वी गौतम, राजेश्वरी गायकवाड़ और कप्तान एशले गार्डनर के खाते में 1-1 विकेट आया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



