मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों का यह आखिरी टी-20 मुकाबला होगा। टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है, लेकिन विशाखापत्तनम में मिली हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव आखिरी मैच में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेंगे। यह मुकाबला विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए बेहद अहम है। अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए संजू पर न केवल रन बनाने का दबाव होगा, बल्कि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी भी मजबूत करनी होगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 28 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में सफलता मिली है। 3 मैच टाई भी रहे हैं। भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 टी-20 खेले गए हैं, जहां होम टीम ने 10 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 5 में जीत नसीब हुई। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज भी गंवा दी है। टीम कभी भारत में टी-20 सीरीज भी नहीं जीत पाई।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 :
भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई।
न्यूजीलैंड : डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउलकस, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



