मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में वर्ष 2026-27 का केन्द्रीय बजट पेश करेंगी। बजट पेश होने के बाद इसकी प्रति राज्यसभा में पटल पर रखी जाएगी। नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह तीसरा बजट है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजट तैयार होने से पहले वित्त मंत्री ने विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों, व्यापार संगठनों, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम, व्यापार और सेवा उद्योग, वित्तीय क्षेत्र और पूंजी बाज़ार के प्रतिनिधियों सहित कई हितधारकों के साथ परामर्श बैठक की। कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने भी कृषि और ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में बजट पूर्व व्यापाक परामर्श किया और सुझावों की संकलित रिपोर्ट वित्त मंत्री को प्रस्तुत की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



