नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु रविदास जयंती पर देशवासियों को दी बधाई

0
95

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु रविदास जयंती पर देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि गुरु रविदास का समानता व सद्भाव पर आधारित संदेश समाज के लिए शाश्वत प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि त्याग व तपस्या के मार्ग पर चलकर गुरु रविदास ने जाति-धर्म आधारित भेदभाव समाप्त करने का निरंतर प्रयास किया।

आप को बता दे, राष्ट्रपति ने सेवा व भक्ति पर आधारित उनके उपदेशों को अपनाने एवं विकसित राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि समानता, करुणा व सामाजिक सद्भाव के संदेश पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं तथा मानव गरिमा, भक्ति व एकता का संदेश भारतीय समाज के नैतिक व आध्यात्मिक ताने-बाने को मजबूत करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि न्याय व करुणा की भावना सर्वोपरि रही तथा सामाजिक सद्भाव व सद्भावना का दीपक देशवासियों का मार्ग हमेशा प्रकाशित करेगा।

news & Image source: राष्ट्रपति भवन

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here