मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने के बाद दोपहर के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 550 अंक गिरकर 81 हजार 720 तथा निफ्टी 210 अंक गिरकर 25 हजार 110 पर कारोबार कर रहे थे। डिफेंस स्टॉक्स में HAL 3.81 प्रतिशत, BEL 4.83 प्रतिशत, मझगांव डॉक 5.12 प्रतिशत, भारत डायनैमिक्स 8.92 प्रतिशत, कोचिन शिपयार्ड 5.60 प्रतिशत, गार्डन रीच 6.39 प्रतिशत तथा BEML 5.59 प्रतिशत लुढ़क गए।
आप को बता दे, रेलवे स्टॉक्स भी धड़ाम से गिरे जिसमें IRFC 3.84 प्रतिशत, RVNL 4.40 प्रतिशत, IRCTC 1.18 प्रतिशत, IRCON 3.90 प्रतिशत, RITES 3.56 प्रतिशत, RAILTEL 4.88 प्रतिशत, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स 3.53 प्रतिशत तथा जुपिटर वैगन्स 3.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बाजार ने बजट को नकार दिया जबकि रेलवे के लिए बड़े ऐलान हुए थे।
news & Image source: स्टॉक एक्सचेंज
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



