मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के छह दिन के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और इसके नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन करेंगी। 4 फरवरी को, राष्ट्रपति रायरांगपुर के महुलडीहा स्थित सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भंजबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी और छात्राओं से बातचीत करेंगी। रायरांगपुर में राष्ट्रपति सरकारी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय- ओयूएटी परिसर, तीरंदाजी केंद्र, शहर के सौंदर्यीकरण और जल निकासी उन्नयन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति 6 फरवरी को सिमलीपाल में आदिवासी समुदायों की महिलाओं और युवाओं से बातचीत करेंगी। वे भुवनेश्वर में ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क के सहयोग से ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित ‘ब्लैक स्वान शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगी। 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ‘बस्तर पांडुम 2026’ महोत्सव का उद्घाटन करेंगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें



