एयर इंडिया ने 6 साल बाद दिल्ली–शंघाई सीधी उड़ान फिर से शुरू की

0
125
एयर इंडिया ने 6 साल बाद दिल्ली–शंघाई सीधी उड़ान फिर से शुरू की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया ने रविवार को दिल्ली से शंघाई के लिए सीधी उड़ान फिर से शुरू कर दी है, जो लगभग छह साल बाद एक नए अध्याय की शुरुआत है। शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की नॉन-स्टॉप उड़ान के उद्घाटन समारोह में महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर मुख्य अतिथि थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपने संबोधन में महावाणिज्यदूत ने इस बात पर प्रकाश डाला कि बेहतर हवाई संपर्क से दोनों देशों के बीच आपसी संपर्क, व्यापार, पर्यटन, वाणिज्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और विकसित हो रहे नागरिक उड्डयन क्षेत्र से उत्‍पन्‍न, विकास के अवसरों का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा हवाई अड्डों का तेजी से विस्तार, उड़ान मार्ग से कनेक्टिविटी और वैश्विक साझेदारियां विकास और अवसरों को गति प्रदान कर रही हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here