मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईसीसी पुरुष अंडर-19 वनडे विश्व कप क्रिकेट में कल भारत ने जिम्बाब्वे के बुलावेयो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में पाकिस्तान को 58 रनों से हरा दिया। 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 46.2 ओवर में 194 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान और विहान मल्होत्रा ने एक-एक विकेट लिया। कनिष्क चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले वेदांत त्रिवेदी ने अर्धशतक तथा कनिष्क चौहान और खिलन पटेल की महत्वपूर्ण साझेदारी की मदद से भारत ने 49.5 ओवरों में 252 रन बनाए। वेदांत त्रिवेदी ने 68 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है। यह मैच बुद्धवार को अफगानिस्तान के साथ खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में कल ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। फाइनल मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें



