मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा शुरू हुई। कुल 18 घंटे की चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद सर्बानंद सोनोवाल ने अभिभाषण को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि यह देश के भविष्य के लिए प्रेरणादायक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक न्याय, समावेशी विकास एवं विकसित भारत के निर्माण की सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
आप को बता दे, सोनोवाल ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के मंत्र को सरकार का मार्गदर्शक सिद्धांत बताया। उन्होंने मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत के तीव्र विकास एवं विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का जिक्र किया। वैश्विक संकटों के बीच भी भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है तथा प्रत्यक्ष लाभांतरण से 44 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित हुए हैं। सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।
Image source: लोकसभा
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



