मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन से बंगलूरू आ रहे एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच में खराबी के कारण इसे ग्राउंड कर दिया गया। पायलटों ने ईंधन नियंत्रण स्विच में संभावित दोष की सूचना दी जिसमें बाएं इंजन का स्विच ‘रन’ की बजाय ‘कटऑफ’ स्थिति में चला गया। विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे तथा एअर इंडिया ने डीजीसीए को सूचित कर जांच शुरू कराई है।
आप को बता दे, यह घटना पिछले साल जून में अहमदाबाद एअर इंडिया हादसे से मिलती-जुलती है जहां फ्यूल स्विच बंद होने से दोनों इंजन टेकऑफ के तुरंत बाद बंद हो गए थे जिसमें 260 लोगों की मौत हुई। डीजीसीए ने सभी एयरलाइनों से बोइंग 787 एवं 737 विमानों के फ्यूल स्विच की जांच के निर्देश दिए हैं। बोइंग जांच में सहयोग कर रहा है तथा एअर इंडिया ने अपने बेड़े की पहले ही जांच कर ली जिसमें अन्य विमानों में समस्या नहीं पाई गई।
Image source:google
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



