उप्र : आज 10 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, अगले 24 घंटे में बदलेगा यूपी का मौसम

0
61
उप्र : आज 10 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, अगले 24 घंटे में बदलेगा यूपी का मौसम

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में सोमवार को कोहरा रहा तो लखनऊ और आसपास के शहरों में दिन में निकली हल्की धूप के बीच आसमान में बादल छाए रहे। बादलों की आवाजाही के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई। बात आज के मौसम की करें तो आज यानि 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुज्जफरनगर, शामली, बागपत, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ सहित 11 अन्य जिलों में सुबह कोहरा छाया रहने का अनुमान है। वहीं हवा चलने से आज ठंड कम नहीं होगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आगरा और मुरादाबाद मंडल समेत 10 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मध्य यूपी में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना के बीच बूंदाबांदी का अंदेशा है। अधिकांश जिलों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम 48 प्रतिशत रही। वहीं हवा की गति 2 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तीन फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश या बर्फबारी की संभावना है। जबकि उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस बार जो विक्षोभ सक्रिय है उसका असर ज्यादा नहीं रहेगा। तीन व चार फरवरी को इसका असर देखने को मिलेगा फिर मौसम सामान्य होने लगेगा। सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छाने की भी संभावना बनी हुई है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने  किसानों को सलाह दी है कि वे संभावित ओलावृष्टि और तेज हवाओं को ध्यान में रखते हुए खड़ी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here